Homeकुचामनसिटीकुचामन के होटल में आधी रात बड़ी कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी महिलाओं समेत...

कुचामन के होटल में आधी रात बड़ी कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

नागौर डीएसटी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, देह व्यापार व मानव तस्करी के एंगल से जांच

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर नागौर डीएसटी और कुचामन पुलिस ने रविवार देर रात नारायणपुरा तिराहे स्थित ब्लू डायमंड होटल एंड रेस्टोरेंट पर संयुक्त छापेमारी की।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्रवाई के दौरान होटल से तीन बांग्लादेशी महिलाओं, बिहार निवासी एक युवती, होटल संचालक तथा तीन अन्य युवकों सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच में सीआईडी सहित अन्य एजेंसियां भी जुटी हुई हैं।

- विज्ञापन -image description

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश सोनी पुत्र प्रकाशचंद सोनी निवासी पांचवा, श्रवण कुमार उर्फ सोनू पुत्र भानाराम जाट निवासी आस की ढाणी, बिडियासर (डीडवाना), मुकेश कुमार पुत्र सूरजमल कुमावत निवासी भोपा का बास, कुचामन सिटी तथा रविन्द्र कुमार ग्वाला पुत्र श्योराम यादव निवासी पांचबत्ती, टोंक शामिल हैं। इनके अलावा तीन बांग्लादेशी महिलाओं और बिहार निवासी एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है।

देह व्यापार और मानव तस्करी के एंगल से जांच

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में बाहर से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था। पुलिस पूरे मामले की जांच देह व्यापार, मानव तस्करी, अवैध घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज और अंतरराज्यीय नेटवर्क सहित विभिन्न पहलुओं से कर रही है।

- Advertisement -ishan

पासपोर्ट, वीजा और स्थानीय नेटवर्क की पड़ताल

तीनों बांग्लादेशी महिलाओं के पासपोर्ट, वीजा, आधार कार्ड तथा अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे भारत में कब और किस माध्यम से पहुंचीं, उन्हें कुचामन कौन लेकर आया तथा यहां उनका संपर्क किन-किन लोगों से था। होटल संचालक, मैनेजर, बुकिंग कराने वाले एजेंट और स्थानीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार की गई तीनों विदेशी महिलाएं बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली हैं और पिछले करीब दो महीने से होटल में ठहरी हुई थीं। उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

डेगाना कार्रवाई से मिला था सुराग

हाल में नागौर डीएसटी ने डेगाना क्षेत्र के एक होटल पर छापेमारी की थी। जहां एक बांग्लादेशी महिला सहित अन्य युवतियां पकड़ी गई थीं। पूछताछ के दौरान कुचामन में सक्रिय इसी नेटवर्क की जानकारी सामने आई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने होटल पर गुप्त निगरानी शुरू की और सूचना की पुष्टि होने पर रविवार देर रात छापा मारकर कार्रवाई की।

मोबाइल, आधार कार्ड और विदेशी दस्तावेज जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी लेकर मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा विदेशी दस्तावेज जब्त किए। जब्त सामग्री की जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा सके।

विदेशी नागरिकों के मिलने के बाद सीआईडी और पुलिस की टीमें लगातार पूछताछ कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद पुलिस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेगी।

कुचामन सिटी: आबादी के बीच कचरा डंपिंग मामले की सुनवाई, नगर परिषद की रिपोर्ट पर प्रार्थियों ने उठाए सवाल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments