कुचामन सिटी. कांग्रेस संगठन में डीडवाना-कुचामन जिले के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद गोपाल गुर्जर मीठड़ी का शहर के न्यू बस स्टैंड के सामने स्थित होटल केसर पैलेस में गुर्जर समाज सहित लोगों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।



समारोह में समाज के प्रबुद्धजनों ने मालाएं एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर मीठड़ी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति और जनहित के मुद्दों को लेकर आमजन के बीच निरंतर सक्रिय रहेंगे तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन के विस्तार को प्राथमिकता देंगे।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गोपाल गुर्जर की नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आमजन की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर सहकारी समिति दीपपुरा एवं होटल केसर पैलेस डायरेक्टर चेनाराम गुर्जर, धनराज गुर्जर, हीराराम गुर्जर एडवोकेट, भंवरलाल हुडिया, एडवोकेट छोटूराम स्वामी, सुरेश हाकला, तुलसीराम गुर्जर, रामनारायण नेटल्डा, राकेश गुर्जर मीठड़ी, सुरेश फोटोग्राफर, भंवरलाल कोली, श्रीराम गुर्जर, मदनाराम गुर्जर, धीरज गुर्जर, अज्जू प्रजापत, राकेश मेघवाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं लोग मौजूद रहे।
कुचामन के होटल में आधी रात बड़ी कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार






