Wednesday, July 22, 2026
Homeनावां शहरनावां: सब्जी विक्रेता के बेटे ने पहले ही प्रयास में किया NEET...

नावां: सब्जी विक्रेता के बेटे ने पहले ही प्रयास में किया NEET UG क्लियर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. गांव मिठड़ी के गवारिया (बंजारा) समाज के होनहार छात्र ईश्वर बडतिया ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पहले ही प्रयास में NEET UG 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

- विज्ञापन -image description
image description

ईश्वर ने 720 में से 559 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 30,942 तथा अपनी श्रेणी में 823वीं रैंक हासिल कर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी: NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 660 हासिल करने पर देवेंद्र कुमार का सम्मान

ईश्वर के पिता महेन्द्र बडतिया सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक परिस्थितियां सामान्य होने के बावजूद ईश्वर ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की। वह पढ़ाई के दौरान जब भी सीकर से अपने गांव आता था, तब अपने पिता के साथ सब्जी बेचने में भी सहयोग करता था।

- Advertisement -ishan

समाज के वरिष्ठ तेजराज बंजारा (नावां) ने बताया कि ईश्वर ने कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद वह पिछले तीन वर्षों से सीकर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिछले वर्ष आयु सीमा कम होने के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सका था, लेकिन इस वर्ष पहले ही प्रयास में शानदार सफलता प्राप्त कर समाज के लिए प्रेरणा बन गया।

ईश्वर की इस उपलब्धि पर गवारिया समाज के लोगों ने उसके घर पहुंचकर सम्मान किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि मिठड़ी गांव से गवारिया समाज के दो विद्यार्थी पहले से ही मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं जबकि ईश्वर इस उपलब्धि के साथ समाज का तीसरा डॉक्टर बनने जा रहा है। 

कुचामन सिटी: प्रेमपुरा की बेटी परीनीता जांगिड़ ने NEET-UG में सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!