Saturday, August 1, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना: पद्मश्री सुंडाराम वर्मा की तकनीक का कमाल, एक लीटर पानी से...

डीडवाना: पद्मश्री सुंडाराम वर्मा की तकनीक का कमाल, एक लीटर पानी से लगाए 20 हजार पौधे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना: गोपाल गौशाला में आईसीआईसीआई फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से स्वाभिमान संस्था (सीकर) द्वारा पद्मश्री सुंडाराम वर्मा की विकसित “एक लीटर पानी से पौधे लगाने की तकनीक” के माध्यम से सितंबर 2025 में 20,000 पौधे लगाए गए थे। इन पौधों का निरीक्षण करने के लिए आज डीडवाना-कुचामन के जिला कलक्टर गौशाला पहुंचे।

- विज्ञापन -image description

निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने देखा कि लगभग 10 माह पूर्व लगाए गए पौधे आज 3 से 6 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुके हैं। विशेष बात यह है कि पौधों को रोपण के समय केवल एक लीटर पानी दिया गया था। इसके बाद नियमित सिंचाई के बिना भी पौधे स्वस्थ, हरे-भरे और तेज़ी से विकसित हो रहे हैं। यह तकनीक कम पानी वाले क्षेत्रों में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का एक सफल मॉडल बनकर सामने आई है।

- विज्ञापन -image description

नावां: नमक की सप्लाई चेन प्रभावित, दो माह से बंद पड़े ओवरब्रिज से व्यापारियों को हर दिन हो रहा नुकसान

स्वाभिमान संस्था के संस्थापक पद्मश्री सुंडाराम वर्मा ने बताया कि इस तकनीक का उद्देश्य कम पानी में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित आवरण बढ़ाना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।

- Advertisement -ishan

संस्था ने बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से 2022 में 5,000, 2024 में 17,000 और 2025 में 40,000 पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2026 में 20,000 नए पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कुचामन में RUIDP-L&T के अधूरे कार्यों पर जनप्रतिनिधियों का विरोध, सैटिस्फैक्शन सर्टिफिकेट जारी नहीं करने की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!