Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हनुमान कॉलोनी में नालों के ओवरफ्लो व गंदे पानी से...

कुचामन सिटी: हनुमान कॉलोनी में नालों के ओवरफ्लो व गंदे पानी से जनस्वास्थ्य संकट, स्थायी समाधान की उठी मांग

वार्ड 13 के लोगों ने प्रशासन से नालों की सफाई, जल निकासी, फॉगिंग और संयुक्त निरीक्षण कराने की मांग की

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. वार्ड संख्या 13 स्थित हनुमान कॉलोनी, पंचायत समिति के पीछे, लंबे समय से जल निकासी व्यवस्था चरमराने के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description

कॉलोनी के नालों, चेम्बरों और मैनहोल में गाद एवं कचरा जमा होने से नालों का पानी ओवरफ्लो होकर पास के खाली भूखंड में एकत्र हो गया है। कई दिनों से गंदा पानी जमा रहने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद को कई बार लिखित शिकायतें एवं फोटो सहित अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हर बार केवल औपचारिक सफाई कर दी जाती है। नालों और चेम्बरों में जमा गाद व कचरा पूरी तरह नहीं निकाला जाता, जिससे कुछ समय बाद समस्या फिर से उत्पन्न हो जाती है।

- Advertisement -ishan

क्षेत्रवासियों ने इसे केवल सफाई का नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिकों के जीवन के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आगामी वर्षा को देखते हुए स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता भी जताई है।

ज्ञापन में रखी गईं ये प्रमुख मांगें

ज्ञापन में प्रशासन से कॉलोनी के सभी नालों, चेम्बरों और मैनहोल की पूर्ण सफाई, ओवरफ्लो की समस्या का तत्काल समाधान, खाली भूखंड में जमा गंदे पानी की निकासी, फॉगिंग एवं दवा छिड़काव, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

कुचामन सिटी में भाजपा-कांग्रेस की सियासी जंग तेज, निकाय-पंचायत चुनाव की तारीख पर लगी मुहर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments