Wednesday, July 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन पड़ा भारी, पुलिस ने...

कुचामन सिटी: सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन पड़ा भारी, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने तथा उनके कृत्यों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। यदि जांच में उनका अपराधियों से किसी प्रकार का गठजोड़ सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा, वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन तथा कुचामन सिटी थानाधिकारी राजेन्द्र खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई

जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा संगठित अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचामन सिटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने और उनके कृत्यों का महिमामंडन करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके सोशल मीडिया नेटवर्क एवं संभावित आपराधिक संबंधों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -ishan

ये तीन युवक हुए गिरफ्तार

पुलिस ने किशन (27) पुत्र रामेश्वर लाल निवासी कुचामन सिटी, जितेन्द्र कुमावत पुत्र हरदेवाराम निवासी बुगालिया बास कुचामन सिटी तथा पवन सिंह (32) पुत्र अशोक कुमार निवासी मंडावरा थाना कुचामन सिटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपराधियों का समर्थन, प्रचार या महिमामंडन करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के फॉलोवर्स, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार, साइबर अपराध और अवैध खनन से जुड़े तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कुचामन सिटी: विश्व शांति की मंगल कामना के साथ सिद्धचक्र महामण्डल विधान का हुआ शुभारम्भ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!