Thursday, July 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राजस्थान पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक आयोजित

कुचामन सिटी: राजस्थान पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा कुचामन की मासिक बैठक का आयोजन अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं उपकोषाधिकारी महिपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में बुधवार 15 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

उपकोषाधिकारी के रूप में शानदार कार्यकाल के लिए पेंशनर्स समाज द्वारा महिपाल सिंह का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पेंशनर्स समाज के विभिन्न प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराने के लिए सभी सदस्यों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 कार्टन अवैध देशी शराब, कार और एक लाख रुपए जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बैठक में उपाध्यक्ष प्रकाश चंद मेहरड़ा, संरक्षक हुकमराज, जिला संगठन सदस्य सुरेश गौड़, मंत्री नंदकिशोर टेलर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, किशोर कुमार गावड़िया, श्रीवल्लभ तिवाड़ी, कैलाश चंद, गोपाल शर्मा, संगीतज्ञ विनोद आचार्य, भानु आचार्य, सगीर अहमद, भागीरथ कुमावत, गिर्राज शर्मा, भागूराम पौड़, भंवर सिंह, वजीर खान, आरिफ खान तथा पार्षद भागीरथ राम सहित अनेक पेंशनर्स सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने त्रैमासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पेंशनर्स समाज द्वारा विभिन्न प्रकल्पों के तहत नियमित नेत्र जांच शिविर, विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था तथा योग शिविर नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए सदस्यों को पेंशनर्स समाज से जोड़ने तथा नियमित रूप से बैठकों में उपस्थित रहने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

कुचामन सिटी: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को भेंट किए 6 छत के पंखे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!