Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में विशेष आयोजन, लोगों ने...

कुचामन सिटी में गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में विशेष आयोजन, लोगों ने गुरुजनों का लिया आशीर्वाद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरु अज्ञान रूपी अंधकार से ढकी हुई हमारी आँखों को ज्ञान रूपी अंजन से खोलकर जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इसी भाव के साथ लोगों ने अपने-अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनकी पूजा-अर्चना की तथा चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

- विज्ञापन -image description

शहर के गोपेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए तथा उन्हें भी अपना गुरु मानकर पूजा-अर्चना की।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मीठड़ी भादी पीठ में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ। वहीं, लीचाना स्थित बल्डा बालाजी मंदिर में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पांचोता कुंड धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।

- Advertisement -ishan

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर युवा से लेकर बुजुर्ग तक अपने गुरुजनों के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भेंट अर्पित कर आशीर्वाद लिया और गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कुचामन सिटी: पावन श्रावण मास में पंच दिवसीय संगीतमय ‘भक्त नरसी मेहता-नानी बाई का मायरा’ कथा का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments