Wednesday, July 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पावन श्रावण मास में पंच दिवसीय संगीतमय 'भक्त नरसी मेहता-नानी...

कुचामन सिटी: पावन श्रावण मास में पंच दिवसीय संगीतमय ‘भक्त नरसी मेहता-नानी बाई का मायरा’ कथा का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पावन श्रावण मास के अवसर पर शहर में 4 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक पंच दिवसीय संगीतमय ‘भक्त नरसी मेहता-नानी बाई का मायरा’ कथा का आयोजन समस्त भक्तजनों के सहयोग से किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

आयोजन के संबंध में 24 जुलाई 2026 को संध्यावंदन के दौरान भक्तों द्वारा कथा का पोस्टर विमोचन किया गया। कथा का वाचन पंडित धीरज शर्मा (मारोठ) द्वारा किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

कथा वाचक ने बताया कि 4 अगस्त को प्रातः 9 बजे बागड़ा कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए डूंगरी बालाजी मंदिर, डीडवाना रोड स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में सभी माताओं एवं बहनों से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।

प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 12:15 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। आयोजकों ने सभी भक्तजनों से पावन श्रावण मास में कथा का लाभ लेने की अपील की है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: सिद्धचक्र विधान में भगवान के 1024 सहस्त्रनामों के अर्घ्य समर्पित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!