Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में इंडियन आइडल फेम आकांक्षा राव ने दी संगीतमय प्रस्तुति,...

कुचामन सिटी में इंडियन आइडल फेम आकांक्षा राव ने दी संगीतमय प्रस्तुति, नन्हे कलाकारों का किया मार्गदर्शन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. इंडियन आइडल 2019 एवं सारेगामापा फेम गायिका आकांक्षा राव ने कुचामन स्थित संगीत सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों का करियर मार्गदर्शन किया और अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे वंदना से हुआ। इसके बाद आकांक्षा राव ने “जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा” सहित देशभक्ति और शास्त्रीय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर संगीत सदन के विद्यार्थियों को संगीत के प्रति प्रेरित किया।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया तथा संगीत सदन की व्यवस्थाओं और गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर संगीत सदन की ओर से आकांक्षा राव एवं उनके साथ आए कलाकारों का सम्मान किया गया।

सचिव घनश्याम शर्मा ने साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया, जबकि प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार पारीक ने सभी अतिथियों को अपनी स्वरचित ग़ज़लों की पुस्तकें भेंट कीं।

- Advertisement -ishan

आकांक्षा राव के साथ वायलिन वादक रमेश कुमार गंधर्व, तबला वादिका वर्षा राव एवं तबला वादक सिद्धार्थ राव का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कुचामन के कलाकार असलम खान ने भी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

इस अवसर पर शाहबान जोया, भानु प्रकाश औदीच्य, विजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, पार्थ पारीक, कुणाल सोनी, बृजमोहन सहित संगीत सदन के विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक संपन्न, 27 जुलाई को निकलेगी गौ संरक्षण संदेश रैली

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments