Thursday, July 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया नवोदय विद्यालय का शैक्षणिक...

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया नवोदय विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण, गुजरात के स्टूडेंट्स से किया सांस्कृतिक संवाद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की पीएम श्री विद्यालयों की “ट्विनिंग ऑफ स्कूल्स” योजना के अंतर्गत आज स्टेशन रोड स्थित जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का एक दल जवाहर नवोदय विद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण पर पहुँचा।

- विज्ञापन -image description
image description

दल का नेतृत्व ट्विनिंग ऑफ स्कूल्स प्रभारी डॉ. भंवरलाल गुगड़ एवं व्याख्याता रामस्वरूप जाट ने किया। भ्रमण का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रार्थना सभा से हुआ, जहाँ छात्र-छात्राओं ने अनुशासित वातावरण, बैंड एवं वाद्ययंत्रों के साथ आयोजित प्रार्थना तथा दैनिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

- विज्ञापन -image description

उप प्राचार्य महेंद्र चौधरी, पीजीटी हनुमान गोयल, शारीरिक शिक्षक एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ट्विनिंग कार्यक्रम के उद्देश्य तथा दोनों विद्यालयों को होने वाले शैक्षणिक लाभों से अवगत कराया।

डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने बताया कि नवोदय विद्यालय की प्रार्थना सभा का संचालन, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा बैंड-वाद्ययंत्रों के साथ प्रार्थना की व्यवस्था अत्यंत प्रेरणादायक है। इन श्रेष्ठ गतिविधियों को अपने विद्यालय में लागू करने पर विचार किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

संगीत एवं करियर मार्गदर्शन

भ्रमण के दौरान संगीत शिक्षक घनश्याम ने संगीत शिक्षा, विभिन्न वाद्ययंत्रों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों का अवलोकन किया। विद्यालय के काउंसलर नरेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को काउंसलिंग के माध्यम से करियर निर्माण, मानसिक स्वास्थ्य, लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने के प्रभावी उपाय बताए।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया।

पीजीटी गीता चौधरी ने रसायन विज्ञान के अध्ययन की प्रभावी तकनीकों, प्रयोग आधारित शिक्षण तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी रामप्रताप राम ने डिजिटल लाइब्रेरी, संदर्भ पुस्तकों, ई-लर्निंग संसाधनों एवं पुस्तकालय की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को परिचित कराया। 

आईसीटी लैब में मनोज निर्वाण एवं अन्य शिक्षकों ने कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल तकनीकों एवं सूचना प्रौद्योगिकी के सार्थक उपयोग की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने ओपन मैथ्स लैब, विद्यालय भवन, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालय, स्टाफ रूम, प्रार्थना सभा हॉल, छात्रावास तथा हरित परिसर का भी अवलोकन किया।

गुजरात के विद्यार्थियों से सांस्कृतिक संवाद

विशेष आकर्षण के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय, खेड़ा (गुजरात) से आए विद्यार्थियों एवं कुचामन सिटी के विद्यार्थियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने मारवाड़ी एवं गुजराती भाषा में संवाद करते हुए दोनों राज्यों की संस्कृति, शिक्षा व्यवस्था एवं परंपराओं का आदान-प्रदान किया तथा भविष्य में भी आपसी संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया।

भ्रमण के दौरान प्राचार्य डॉ. ओमवती दीक्षित ने विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की कार्यप्रणाली, अनुशासित जीवन, समय प्रबंधन, मोबाइल के सदुपयोग, संस्कार, माता-पिता के सम्मान तथा सफलता के मूल मंत्रों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। वहीं उप प्राचार्य महेंद्र चौधरी ने नवोदय विद्यालय की मिनट-टू-मिनट दिनचर्या, अनुशासन एवं विद्यार्थियों की सफलता की प्रेरक कहानियों से विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत किए जा रहे वृक्षारोपण, हरित परिसर एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का भी अवलोकन किया और इन्हें अपने विद्यालय में अपनाने का संकल्प लिया।

दोनों विद्यालयों के बीच होगा शैक्षणिक नवाचारों का आदान-प्रदान

जवाहर स्कूल की प्राचार्य मंजू चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट विद्यालयों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय को साझेदारी विद्यालय के रूप में चुना गया है।

उन्होंने इस सहयोग के लिए प्राचार्य डॉ. ओमवती दीक्षित का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से दोनों विद्यालयों के बीच शैक्षणिक नवाचारों का आदान-प्रदान होगा।

अंत में ट्विनिंग ऑफ स्कूल्स प्रभारी डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने कहा कि आज का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने नवोदय विद्यालय परिवार के सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आत्मीय सहयोग एवं आतिथ्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 कार्टन अवैध देशी शराब, कार और एक लाख रुपए जब्त, तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!