Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कांग्रेस नेताओं की मांग, पूर्व सीमांकन से हों नगर परिषद...

कुचामन सिटी: कांग्रेस नेताओं की मांग, पूर्व सीमांकन से हों नगर परिषद के चुनाव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा दखल के पश्चात प्रदेश में निकाय/पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की आहट के बीच कुचामन नगर परिषद के चुनाव वार्डों के पूर्व सीमांकन से करवाए जाने की मांग कांग्रेस ने उठाई है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विभागीय नियमों के विपरीत सीमांकन का लगाया आरोप

कुचामन नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव मुकेश कुमावत व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कुचामन नगर परिषद क्षेत्र में अप्रैल 2025 में वार्डों का पुनर्गठन/सीमांकन विभागीय नियमों के विपरीत तथा अनियमिततापूर्ण तरीके से किया गया था। जिनकी आपत्तियों का वैधानिक निराकरण किए बिना ही क्षेत्रीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों व सत्ता के दबाव में वार्डों के पुनर्गठन/सीमांकन का मनमाने तरीके से अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया, जो कतई असंवैधानिक व नियमविरुद्ध है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि कुचामन नगर परिषद के वार्डों में अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति व कुमावत समाज के लोगों के वार्ड पार्षद कम या ज्यादा कैसे आ सकें, इसके मद्देनज़र मतदाताओं को पार्टीगत विचारधारा से उक्त वार्ड सीमांकन के कार्य में अपने मनमाने तरीके से जनसंख्या ब्लॉकों के रूप में शामिल करना तथा जनसंख्या ब्लॉकों को विघटित कर वार्ड बनाए गए हैं, जो कतई गलत है।

पुराने वार्डों से चुनाव कराने की मांग

हेमराज चावला ने बताया कि जनसंख्या गणना के आधार पर ही वार्डों का सीमांकन/पुनर्गठन किया जाता है तथा एक बार की जनसंख्या गणना के अनुसार जनगणना वर्ष में संबंधित निकाय में जितने वार्ड होते हैं, उनके परिक्षेत्र को बढ़ाए बिना ही चुनाव कराया जा सकता है।

- Advertisement -ishan

कुचामन नगर परिषद में 2011 की जनगणना के आधार पर वर्ष 2010-11, 2015 व 2020 तक तीन बार चुनाव हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कुचामन नगर परिषद चुनाव 2020 में कुल 45 वार्डों से चुनाव हुए थे। अब इनमें न तो वार्डों का सीमा क्षेत्र/परिक्षेत्र बढ़ा है और न ही वार्डों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने कहा कि यहां चुनाव वार्डों के इसी सीमा क्षेत्र व संख्या के आधार पर होना न्यायसंगत है। इस प्रकार कुचामन नगर परिषद के वार्डों का पुनर्गठन/सीमांकन स्वतः ही असंवैधानिक व नियमविरुद्ध है। इस संबंध में उच्च न्यायालय, महामहिम राज्यपाल राजस्थान, मुख्यमंत्री राजस्थान, मुख्य सचिव राजस्थान तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय शासन का ध्यान आकृष्ट कर कुचामन नगर परिषद के पुराने वार्डों से चुनाव कराने का आग्रह किया है।

गुरु रविदास समरस संकल्प अभियान के लिए भाजपा की कुचामन शहर मंडल समिति का गठन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments