Tuesday, July 28, 2026
Homeकुचामनसिटीगुरु रविदास समरस संकल्प अभियान के लिए भाजपा की कुचामन शहर मंडल...

गुरु रविदास समरस संकल्प अभियान के लिए भाजपा की कुचामन शहर मंडल समिति का गठन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी, नागौर देहात (डीडवाना-कुचामन) की जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु रविदास समरस संकल्प अभियान के सफल संचालन एवं संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कुचामन शहर मंडल समिति का गठन किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

नावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गठित इस समिति में जसराज खुड़ीवाल को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं हेमंत पारीक एवं किशन गुर्जर को समिति का सदस्य बनाया गया है।

- विज्ञापन -image description

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

भाजपा ने विश्वास जताया है कि नवगठित समिति संगठन की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए गुरु रविदास समरस संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: सिद्धचक्र विधान में पंच परमेष्ठी के 851 अर्घ्य समर्पित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!