Saturday, August 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: लायंस क्लब का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाला...

कुचामन सिटी: लायंस क्लब का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. लायंस इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-2 के लायंस क्लब कुचामनसिटी का सत्र 2026-27 का पदग्रहण समारोह शहर के कल्याण मंडपम में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

समारोह के मुख्य अतिथि एमजेएफ लॉयन श्याम सुंदर मंत्री रहे।

- विज्ञापन -image description

पदस्थापना अधिकारी एमजेएफ लॉयन श्याम सुंदर मंत्री ने क्लब की नवगठित कार्यकारिणी तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वी.के. गुप्ता, सचिव संजय रावका, कोषाध्यक्ष मनीष बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एवं भारत माता का पूजन, कलश स्थापना तथा पदाधिकारियों द्वारा कलश में जल भरकर उसका श्रृंगार एवं पूजन किया गया। इसके बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने का संकल्प कराया गया।

- Advertisement -ishan

अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। क्लब अध्यक्ष ने सदस्यों की स्वीकृति से प्रांतीय स्तर पर क्लब को प्रथम स्थान दिलाने का विश्वास जताया।

इस अवसर पर राजकुमार सेठी, डॉ. मोहम्मद शकील राव, डॉ. लुकमान खान, डॉ. ईशाक देवड़ा, डॉ. जे.पी. ढाका, अशोक काला, रमेश पहाड़िया, मनोज काला, पूर्व चेयरमैन सुरेश सिखवाल, सर्वब्राह्मण समाज नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, बाबूलाल मांधनिया, मनोज शेखराजका, कुंजबिहारी जोशी, मधुसूदन पारीक, अजय शर्मा, हेमराज पारीक, सुभाष रावका, बरखा रानी पाटनी, राधेश्याम कांसोटिया, मुरारी रैगर सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सेवा कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया।

कुचामन में RUIDP-L&T के अधूरे कार्यों पर जनप्रतिनिधियों का विरोध, सैटिस्फैक्शन सर्टिफिकेट जारी नहीं करने की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!