कुचामन सिटी. राजस्थान में निकाय एवं पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेशभर के साथ-साथ कुचामन की राजनीति भी धीरे-धीरे गर्माने लगी है। चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता दिखाई दे रहा है।


राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में शपथपत्र प्रस्तुत कर बताया कि पहले नगरीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे, इसके बाद पंचायत चुनाव होंगे। सरकार के अनुसार 17 अगस्त तक निकाय चुनाव की घोषणा की जाएगी तथा 23 सितंबर तक पंचायत चुनाव की घोषणा होगी। हाईकोर्ट की एक्टिंग मुख्य न्यायाधीश एस.पी. शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार के शपथपत्र को स्वीकार करते हुए 15 नवंबर तक चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार शहरों में चुनाव सितंबर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अक्टूबर में प्रस्तावित हैं। वहीं 17 अगस्त से आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

हेमराज चावला ने सरकार पर साधा निशाना
इधर कुचामन में भी चुनावी माहौल बनने लगा है। नगर परिषद के पूर्व उपसभापति हेमराज चावला ने प्रेस नोट जारी कर राज्य सरकार पर चुनावों में अनावश्यक देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत राज संस्थाओं का कार्यकाल करीब डेढ़ वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था लेकिन सरकार विभिन्न कारण बताकर चुनाव टालती रही जो उसकी अक्षमता को दर्शाता है।
चावला ने कहा कि कोर्ट की सख्त टिप्पणियों से आहत भाजपा संगठन का मानना है कि पहले नगरीय निकायों के चुनाव कराए जाएं। जिससे भाजपा को बढ़त मिल सकती है।

कुचामन सिटी: NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 660 हासिल करने पर देवेंद्र कुमार का सम्मान
दूसरी ओर पिछले कुछ समय से कांग्रेस लगातार भाजपा के नगर परिषद कार्यकाल में स्वीकृत कार्यों पर सवाल उठाती रही है तथा नगर परिषद की कार्यप्रणाली और अधिकारियों पर भी आरोप लगाती रही है। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान कई मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया था। उस समय नगर परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को हटाए जाने का मामला भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना था।
चुनाव कार्यक्रम स्पष्ट होने के बाद आने वाले दिनों में दोनों प्रमुख दलों की गतिविधियां और तेज होंगी। टिकट की दावेदारी, जनसंपर्क अभियान और एक-दूसरे पर राजनीतिक हमलों का दौर भी गति पकड़ सकता है।
कुचामन सिटी: भगवान नेमीनाथ के मोक्ष कल्याणक पर कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं विधान का भव्य आयोजन






