Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने किया वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया...

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने किया वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार सुबह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे शाकंभरी माता मंदिर गेट से मंदिर मार्ग तथा अंबेडकर छात्रावास के बाहर स्थित महावीर वाटिका एवं अंबेडकर वाटिका में हुई।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। वीर कमलकुमार गोड़ के सहयोग से उनकी पोती साक्षी के जन्मदिवस के अवसर पर भी पौधे लगाए गए। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों को पानी देकर उनकी देखभाल की गई तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

नावां: महिलाएं-बच्चे डर में, एक साथ 6 बदमाशों का गिरोह, घरों में घुसकर ताले तोड़ते CCTV में कैद

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर वीर रामावतार गोयल, वीर अजीत पहाड़िया, वीर सुभाष गंगवाल, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर विजय, दक्ष पहाड़िया, शंभूदयालजी, कमल किशोर, संजय अग्रवाल, बरगद फाउंडेशन से राजेश कुमावत, राम काबरा, महिपाल गावड़िया, अंबेडकर छात्रावास अधीक्षक, नेताराम, नानूराम कुमावत, प्रवीण, आर्यन सहित अनेक लोगों ने वृक्षारोपण में भाग लेकर पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।

डीडवाना-कुचामन: 21 हजार का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NSP पोर्टल हैक कर करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी का खुलासा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments