Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर...

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु गौरवम् कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुगौरवम् कार्यक्रम का शहर स्थित न्यू माॅडर्न सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में भव्य आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेशभर में भारत विकास परिषद् की सभी शाखाओं द्वारा विद्यालयों में एक साथ गुरुगौरवम् कार्यक्रम के माध्यम से संस्कार गतिविधि के स्थायी प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा, विद्यालय के संरक्षक डॉ देवीलाल दादरवाल, प्रधानाध्यापक मदनलाल कुमावत एवं सभी परिषद् सदस्यों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने भारत विकास परिषद् की “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए परिषद् की कार्यप्रणाली, सेवा एवं संस्कार आधारित विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपने छोटे-छोटे प्रयासों से अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

- Advertisement -ishan

इसके पश्चात् परिषद् के संस्कार गतिविधि संयोजक जयप्रकाश शर्मा ने गुरुपूर्णिमा पर्व का महत्व, भारत की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में गुरु के अमूल्य योगदान पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर गत शैक्षणिक वर्ष में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों पलक, प्रतिज्ञा, पूनम सैनी, नीरज धांधल, प्रीति शर्मा, अक्षित कुमावत एवं सीमा कुमावत को दुपट्टा, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए राधेश्याम कुमावत, अमित शर्मा, सुरेशकुमार, सुमित्रा कुमावत, चेनाराम भाटी, हर्षिता शर्मा एवं भगवान प्रजापत का दुपट्टा, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

विद्यालय के संरक्षक देवीलाल दादरवाल ने परिषद् द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की महान गुरु शिष्य परंपरा के बारे में जानकारी देने एवं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के विकास के लिए संचालित इस प्रकल्प की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का आग्रह किया तथा हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया।

अंत में परिषद् के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा ने विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ का कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट व्यवस्था निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान परिषद् के सेवा गतिविधि संयोजक सुशील काबरा, वरिष्ठ सदस्य रामूराम महला, एडवोकेट भवानीसिंह राजावत, अमित डालुका सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ सदस्य एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: पावन श्रावण मास में पंच दिवसीय संगीतमय, भक्त नरसी मेहता-नानी बाई का मायरा, कथा का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments