कुचामन सिटी के मुस्लिम समाज के होनहार छात्र-छात्राओं द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर उनका सम्मान किया गया।
हाल ही में घोषित NEET परीक्षा परिणामों में समाज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे समाज को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर नगरपरिषद के पूर्व सभापति आसिफ खान, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन आरिफ खान, मदरसा इस्लामिया सोसायटी के प्रवक्ता रफीक खान (नेताजी) तथा टीनू खान ने खान मोहल्ले में पहुंचकर अफसीन खान पुत्री यूसुफ गुलाबनबी खान, समीर जिंदरान पुत्र शमसुद्दीन जिंदरान, लुहारिया बास, सद्धफ भाटी पुत्री मोहम्मद हारून भाटी, सेलटेक्स, गुलाबबाड़ी तथा अलफिया सोलंकी पुत्री अय्यूब सोलंकी, नेताजी जाजमा की कोटड़ी का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।
इस दौरान उनके माता-पिता तथा दादा-दादी का भी अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी गईं।

पूर्व सभापति आसिफ खान ने कहा कि इन होनहार विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।
कुचामन सिटी: कोर्ट ने रिहायशी कॉलोनी में कचरा डंपिंग करवाई बंद, कहा- भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं हो







