Friday, June 26, 2026
Homeशिक्षाराजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला, विभिन्न मांगों...

राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण बारूपाल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिला। इस दौरान शिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश, प्रदेश महामंत्री सोहन जोरम, सचिवालय महामंत्री नेमाराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी लाल बेरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह मेहरा, जयपुर जिला अध्यक्ष नेमीचंद पालीवाल, सतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

- विज्ञापन -image description

प्रदेश महामंत्री सोहन जोरम ने बताया कि संगठन द्वारा 24 जून को चलाए गए प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान के तहत प्रस्तुत मांगपत्र की प्रति शिक्षा मंत्री को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों पर स्थानांतरण प्रतिबंध हटाने, लंबित डीपीसी एवं रिव्यू डीपीसी शीघ्र सम्पन्न कराने, प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य की लंबित काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने, छात्रवृत्ति दरों में वृद्धि करने तथा पदोन्नति के बाद समाप्त हो रहे फारगो विकल्प को बहाल करने की मांग की गई।

- Advertisement -ishan

संगठन ने सुझाव दिया कि डीपीसी काउंसलिंग के समय ही फारगो का विकल्प उपलब्ध कराया जाए अथवा पदोन्नति के बाद छह माह के भीतर पूर्व पद पर रिवर्ट होने का अवसर दिया जाए, ताकि पारिवारिक एवं स्वास्थ्य कारणों से तत्काल पदोन्नति ग्रहण नहीं कर पाने वाले शिक्षकों को राहत मिल सके।

इसके अलावा शिक्षक हितों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

शिक्षा मंत्री ने संगठन की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सभी विषयों पर सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया। संगठन ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार शिक्षक हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत प्रदान करेगी।

कुचामन सिटी के बालिका विद्यालय में हादसा, हवा से गिरा हाल में बनाया टीन शेड

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!