Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: श्री मज्जिनेंद्र भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ...

कुचामन सिटी: श्री मज्जिनेंद्र भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की पत्रिका का हुआ विमोचन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में श्री मज्जिनेंद्र भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन आगामी 4 एवं 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम की आधिकारिक आमंत्रण पत्रिका का विमोचन गुरुवार को परम पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज के सुयोग्य शिष्य 105 ऐलक क्षीरसागर महाराज के पावन सानिध्य में उनके करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर ऐलक श्री ने धर्म प्रभावना, जिनालयों की महत्ता एवं वेदी प्रतिष्ठा जैसे पुण्यदायी आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं धार्मिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

डीडवाना-कुचामन: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर दबोचा

- Advertisement -ishan

पत्रिका विमोचन के अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। सभी ने आगामी प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि दिगंबर जैन नागौरी मंदिर (कुचामन सिटी) में 4 एवं 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव में भव्य वेदी प्रतिष्ठा, विश्व शांति महायज्ञ, धार्मिक प्रवचन, भक्ति कार्यक्रम एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कुचामन में श्रद्धा के साथ मनाई गई निर्जला एकादशी, महिलाओं ने रखा अन्न और जल का त्याग कर उपवास

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments