Thursday, August 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर्मचारियों की हड़ताल, जिला कलक्टर के नाम...

कुचामन सिटी: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर्मचारियों की हड़ताल, जिला कलक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य से जुड़े सफाई कर्मचारियों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी: हड़ताल के चलते 6 दिनों से नहीं उठा कचरा, घर-घर कचरा संग्रहण बंद होने से शहरवासी परेशान

- विज्ञापन -image description

इस संबंध में नवल साहेब वाल्मिकी समाज विकास समिति के प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन के नाम उपखंड अधिकारी कुचामन सिटी को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि सफाई कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन प्रत्येक माह निर्धारित अवधि में दिया जाना चाहिए। साथ ही ईपीएफ (EPF) एवं बीमा की राशि वेतन से काटी जाती है, लेकिन इसकी जानकारी और संबंधित विवरण कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराया जाता।

- Advertisement -ishan

समिति ने ज्ञापन में कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने तक उनका आंदोलन और धरना जारी रहेगा।

कुचामन सिटी: हनुमान कॉलोनी में सड़कों पर डेढ़ फीट तक भरा गंदा पानी, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!