Saturday, August 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के पवन कुमार शर्मा बने प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के...

कुचामन सिटी के पवन कुमार शर्मा बने प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस की संशोधित कार्यकारिणी की सूची जारी की।

- विज्ञापन -image description

इसमें डीडवाना-कुचामन जिले से कुचामन सिटी के शिक्षक नेता पवन कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

- विज्ञापन -image description

पवन कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शिक्षा जगत, सर्व समाज एवं आमजन में खुशी की लहर है। उनके शुभचिंतक दूरभाष पर हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दे रहे हैं। आज ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी-नावां के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पवन कुमार शर्मा के निवास स्थान गुरुकृपा सदन पर पहुंचकर साफा बंधवाकर, मालाएँ पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भंवर अली खान ने कहा कि पवन कुमार शर्मा ने अपने शैक्षिक सेवाकाल में लंबे समय तक राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की प्रांतीय कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नेतृत्व करते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष किया तथा उनके हितों की रक्षा की।

- Advertisement -ishan

उनके संघर्षशील व्यक्तित्व एवं सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पवन कुमार शर्मा बोले – क्रांतिकारियों के संघर्षों से प्रभावित रहा हूँ

पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस विश्वास को मैं बनाए रखूंगा। मैं अपने विद्यार्थी जीवन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के संघर्षों से प्रभावित रहा हूँ और जीवनभर उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करता रहूँगा। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस की विचारधारा पर चलते हुए शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आमजन के हितों के लिए संघर्षशील रहूँगा।

उन्होंने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया तथा पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के महासचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवर अली खान, जिला उपाध्यक्ष शेर खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र सारस्वत, उदय सिंह खरिया (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नावां), ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुन्नाराम फौजी, राष्ट्रीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष पंच परसा राम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलकांत डोडावड़िया, शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष छिद्दी सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी गंगा सिंह चौहान, दामोदर प्रसाद चांवला, राजेंद्र प्रसाद मेघवाल, मंडल अध्यक्ष कुचामन ग्रामीण मदनलाल कुमावत, हाजी मोहम्मद अली खत्री, सरदार अली देवड़ा, रामनिवास फौजी, चंद्रकला नोगिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कुचामन सिटी. क्षत्रिय युवक संघ की नागौर संभागीय कार्य योजना बैठक संपन्न

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!