डीडवाना-कुचामन जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती चयन शिविरों का आयोजन 18 जून से 8 जुलाई तक किया जाएगा।


भर्ती शिविर भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में तथा एनडीआरएफ सिविल डिफेंस के तहत ईएलआई योजना के प्रावधानों के अनुसार आयोजित होंगे।

पंचायत समिति स्तर पर होंगे भर्ती शिविर
कमांडेंट कार्यालय नीमच से महिपाल सिंह ने बताया कि भर्ती शिविर पंचायत समिति स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 18 एवं 19 जून को नावा, 22 एवं 23 जून को परबतसर, 24 एवं 25 जून को लाडनूं, 29 एवं 30 जून को कुचामन सिटी, 1 एवं 2 जुलाई को मकराना, 3 एवं 6 जुलाई को मौलासर तथा 7 एवं 8 जुलाई को डीडवाना में भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। शिविर का समय प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक रहेगा। किसी भी तहसील के पात्र अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे।
यह रहे पात्रता के मानदंड
महिपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम होना चाहिए। अभ्यर्थियों को 10वीं या 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।

प्रशिक्षण के बाद मिलेगी नियुक्ति
चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विभिन्न औद्योगिक एवं संस्थागत क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें एम्स, हिंदुस्तान जिंक, मारुति सुजुकी गुजरात यूनिट, ताज होटल्स, जेके सीमेंट, एयरपोर्ट, मेट्रो, अस्पताल, धार्मिक स्थल तथा अन्य निजी संस्थान शामिल हैं।
वेतन के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवानों को 18 हजार से 28 हजार रुपए, सुरक्षा सुपरवाइजर को 20 हजार से 28 हजार रुपए तथा सुरक्षा अधिकारी को 33 हजार से 40 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति, आवास एवं मेस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कुचामन सिटी में 4-5 जुलाई को वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव, भगवान आदिनाथ अस्थायी वेदी में विराजमान
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9783706656 एवं 8619863856 पर संपर्क कर सकते हैं।






