Monday, June 1, 2026
Homeकुचामनसिटीखाण्डल विप्र शाखा सभा कुचामन के चुनाव निर्विरोध संपन्न, मांगीलाल गोवला फिर...

खाण्डल विप्र शाखा सभा कुचामन के चुनाव निर्विरोध संपन्न, मांगीलाल गोवला फिर बने अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खाण्डल विप्र शाखा सभा कुचामन के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को निर्विरोध एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुए।

- विज्ञापन -image description
image description

चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी जगदीश रिंणवा (मकराना) तथा सह चुनाव अधिकारी टीकम चंद रिंणवा (बड़ू) एवं पारस नवहाल (मकराना) की देखरेख में खाण्डल विप्र बंधुओं की उपस्थिति में सम्पन्न करवाई गई।

- विज्ञापन -image description

चुनाव में मांगीलाल गोवला को लगातार दूसरी बार खाण्डल विप्र शाखा सभा कुचामन का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही पूर्व कार्यकारिणी को भी सर्वसम्मति से अधिकांशतः यथावत रखा गया। इस दौरान तीन कार्यकारिणी सदस्यों राजेश चोटिया, संजय नवहाल एवं कमल रूंथला ने स्वेच्छा से अपने पदों पर बने रहने में असमर्थता व्यक्त की। उनके स्थान पर लूणकरण गोवला, नथमल मंगलीहारा एवं हेमंत सिहोटा को निर्विरोध चुना गया।

नवगठित कार्यकारिणी में उमेश जोशी को उपाध्यक्ष, गिरिराज काछवाल को कोषाध्यक्ष, प्रमोद माटोलिया को सचिव, प्रमोद परवाल को सह सचिव, रामगोपाल पीपलवा को व्यवस्थापक तथा घनश्याम नवहाल को भंडारपाल नियुक्त किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यकारिणी सदस्यों में किशोर सेवदा, श्रीकंवर पीपलवा, कपिल चोटिया, रामअवतार मंगलीहारा, प्रमोद जोशी, प्रद्युम्न बढ़ाढरा, राधेश्याम नवहाल, गोपाल माटोलिया, विमल काछवाल, जयप्रकाश चोटिया, हेमंत सिहोटा, नथमल मंगलीहारा, लूणकरण गोवला एवं सत्यनारायण काछवाल को शामिल किया गया।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न होने पर समाज के वरिष्ठजनों एवं खाण्डल बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

कुचामन सिटी: टोरडा रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चालक फरार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!