Saturday, June 20, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी, नावां और मकराना को मिले नए एसडीएम, प्रशासनिक फेरबदल में...

कुचामन सिटी, नावां और मकराना को मिले नए एसडीएम, प्रशासनिक फेरबदल में हुए 178 तबादले

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना, नावां और कुचामनसिटी उपखंड अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार –  बाबूलाल जाट को उपखंड अधिकारी, मकराना लगाया गया है। वे अंशुल सिंह के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं। बाबूलाल जाट इससे पहले डूंगरपुर जिले के आसपुर में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

- विज्ञापन -image description

इसी प्रकार हुक्मीचंद रोहलाणिया को उपखंड अधिकारी, नावां नियुक्त किया गया है। वे दिव्या सोनी के स्थान पर जिम्मेदारी संभालेंगे। रोहलाणिया पूर्व में टोंक में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

वहीं सुरेन्द्र सिंह चौधरी को उपखंड अधिकारी, कुचामनसिटी लगाया गया है। वे विश्वामित्र मीणा के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे। चौधरी इससे पहले बूंदी जिले के लाखेरी में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

- Advertisement -ishan

बता दें कि राज्य सरकार ने बीती रात को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 

आरएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट (क्लिक करें) 

कुचामन सिटी: हड़ताल के चलते 6 दिनों से नहीं उठा कचरा, घर-घर कचरा संग्रहण बंद होने से शहरवासी परेशान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!