Wednesday, June 3, 2026
Homeनावां शहरनावां: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुस्लिम समाज का...

नावां: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुस्लिम समाज का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. कायमखानी युवा सोसायटी नावां की ओर से मंगलवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

- विज्ञापन -image description
image description

सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद सद्दीक ने बताया कि देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना आवश्यक है।

- विज्ञापन -image description

संस्था के सचिव अशफाक खान नावां ने कहा कि राजस्थान के फतेहपुर का इतिहास गोवंश संरक्षण से जुड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि कायमखानी नवाब जलाल खां ने गायों के चरने और संरक्षण के लिए 15 हजार बीघा भूमि ‘बीड़’ (चारागाह) के रूप में दान की थी। यह नवाबों की दूरदर्शिता का उदाहरण है, जो दर्शाता है कि गोवंश की रक्षा और सम्मान हमारी साझा विरासत का हिस्सा रहा है।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से गोवंश संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा अवैध बूचड़खानों और गायों के निर्यात पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

- Advertisement -ishan

इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत, मुस्लिम समाज सदर मो. राशिद शेख, लुकमान शाह, शहजाद खान, अंसार अली, साजिद खान, युनुस खान, अजीज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: टोरडा रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चालक फरार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!