कुचामन सिटी. महेश नवमी महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम जोर-शोर से आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों, महिलाओं एवं बालिकाओं का उत्साह देखते ही बनता है।

सोचो-समझो-लिखो प्रतियोगिता की संयोजिका आशा झवरं एवं अनीता साबू ने बताया कि ये कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संस्कृति एवं सहयोग की भावना को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

वहीं म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता की संयोजिका कलावती गट्टाणी एवं निर्मला मर्दा ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रतियोगिता में महिला वर्ग की चेयर चैंपियन ललिता मोदी एवं आशा सोनी बनीं, जबकि बालिका वर्ग की चेयर चैंपियन काजल सोडाणी एवं तन्वी काबरा रहीं।

इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन में माहेश्वरी महिला मंडल की पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मंडल की सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।
कुचामन में 21 जून को निशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर






