ब्रेकिंग न्यूज


कुचामन सिटी: मेगा हाईवे पर मंडावरा पुलिया के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

हादसा इतना भयावह था कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून बिखर गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार – हादसे में सीकर निवासी रोहित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि रोहित सैनी अपने एक साथी युवक और एक युवती के साथ कुचामन आया हुआ था। तीनों थार गाड़ी में सवार थे। इसी दौरान मेगा हाईवे पर मंडावरा पुलिया के पास उनकी गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में रोहित सैनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय कुचामन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।
सूचना मिलते ही कुचामन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं मृतक रोहित सैनी के शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।






