Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: फूल प्याला मेले को लेकर मदरसा इस्लामिया सोसायटी की बैठक...

कुचामन सिटी: फूल प्याला मेले को लेकर मदरसा इस्लामिया सोसायटी की बैठक आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. फूल प्याला मेले के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर आज (शनिवार) मदरसा इस्लामिया सोसायटी की बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description

बैठक में मेले में शामिल होने वाली स्थानीय एवं बाहरी ढोल, ताशा और अखाड़ा पार्टियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए।

- विज्ञापन -image description

कुचामन में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

मदरसा इस्लामिया सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी हबीब सोलंकी एवं सह-प्रवक्ता शेख नवाब ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में भाग लेने वाली स्थानीय ढोल, ताशा एवं अखाड़ा पार्टियों को पूर्व सूचना मदरसा इस्लामिया सोसायटी को देना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -ishan

बाहर से आने वाली पार्टियों को अपनी आईडी के साथ सोसायटी को लिखित सूचना देने के बाद ही जुलूस में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। पंजीयन के इच्छुक दल सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मेले में शामिल होने वाले सभी लोगों से अपील की गई है कि वे जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति अथवा समूह मेले में अशांति या उत्पात फैलाने का प्रयास करता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं की होगी तथा ऐसे मामलों में समिति आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

बैठक में मोहर्रम के अवसर पर प्रशासन, पुलिस, नगर परिषद तथा शहर के विभिन्न धर्मों एवं सामाजिक समितियों द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। 

कुचामन सिटी: जीएसवी स्कूल के विद्यार्थियों ने की गौमाता की सेवा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments