कुचामन सिटी. विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जीएसवी स्कूल के जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने कुचामन गौशाला का भ्रमण किया।


इस दौरान बच्चों ने गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर जीवों के प्रति प्रेम, दया और करुणा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

भ्रमण के दौरान नित्य पक्षी सेवा के संयोजक अशोक काला ने विद्यार्थियों को पक्षियों की नियमित सेवा, उनके संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने तथा जीवों के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा भी दी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सेवा कार्य में भाग लिया।

इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष नंदकिशोर बिड़ला ने विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य बच्चों में मानवीय मूल्य, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
जीएसवी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार
विद्यालय निदेशक मोहित सेठी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना का विकास करना भी है।
विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर रवि राजोरिया ने बताया कि इस प्रकार के सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, जीवों के प्रति करुणा तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित होती है। ऐसे अनुभव बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर मनोहर पारीक, नरेंद्र पहाड़िया, विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर रवि राजोरिया, शिक्षिकाएँ मंजू डोसी, निशा बुगालिया, सलोनी जैन, कृतिका पारीक, अरुणा शर्मा, जोरूराम पोषक, कैलाश मोहनपुरिया सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कुचामन में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल






