Wednesday, June 3, 2026
Homeकुचामनसिटी​कुचामन सिटी: गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के 30 वर्ष पूरे, विविध आयोजनों...

​कुचामन सिटी: गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के 30 वर्ष पूरे, विविध आयोजनों के साथ मनाया गौरव दिवस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटीगर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की कुचामन शाखा द्वारा समिति की स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सीकर रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री के सानिध्य में संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

​राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने बताया कि गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की स्थापना 3 जून 1996 को ऋषिकेश स्थित गीताभवन नंबर 3 के परिसर में परम पूज्य ब्रह्मलीन विरक्त त्यागी संत स्वामी रामसुखदास महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से की गई थी। समिति का प्रमुख उद्देश्य भ्रूण हत्या रोकथाम, गर्भस्थ शिशुओं की रक्षा, सनातन संस्कृति का संरक्षण, संस्कारों का संवर्धन तथा जनजागरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार करना है।

उन्होंने बताया कि समिति की शाखाएं संपूर्ण भारतवर्ष में कार्यरत हैं तथा संस्था बिना चंदा संग्रह, बिना कोषाध्यक्ष पद के सेवाभावी व्यवस्था के साथ निरंतर जनजागरण अभियान चला रही है।

- Advertisement -ishan

30 वर्ष पूर्ण होने पर कराया गया हवन

कुचामन इकाई के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि समिति के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस दिवस को “गौरव दिवस” के रूप में मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ में परिव्राजक महेश चौरसिया के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण एवं मानवता की मंगलकामना हेतु हवन आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित साधकों एवं श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं।

​पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आंवला, पीपल एवं वट वृक्षों का पूजन किया गया। वहीं “वन्दे जल संरक्षण” अभियान के अंतर्गत गंगाजल का वितरण कर गंगाजल की महिमा, जल संरक्षण एवं जल की महत्ता के प्रति जनजागरण का संदेश दिया गया।

प्रदेश सचिव श्यामसुंदर सैनी ने कहा कि वृक्ष एवं जल दोनों ही मानव जीवन के आधार हैं तथा इनके संरक्षण के बिना स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कल्पना संभव नहीं है।

​कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्यामसुंदर सैनी सपत्नीक, कुचामन शाखा सचिव परमानंद अग्रवाल, वरिष्ठ साधक सत्यनारायण मोर, गिरधारीलाल दीक्षित, संगीता चौरसिया, श्रीदेवी दीक्षित, महेश शुक्ला, सरोज शुक्ला सहित अनेक साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने समिति के 30 वर्षीय सेवायात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाजहित में चल रहे जनजागरण अभियानों को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

खाण्डल विप्र शाखा सभा कुचामन के चुनाव निर्विरोध संपन्न, मांगीलाल गोवला फिर बने अध्यक्ष

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!