Saturday, June 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के उपखण्ड प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत सरगोठ में ग्रामीण सेवा...

कुचामन सिटी के उपखण्ड प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत सरगोठ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित जनकल्याण शिविर अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सरगोठ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी कुचामन सिटी  विश्वामित्र मीणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

- विज्ञापन -image description

शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं एवं परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनका त्वरित निस्तारण किया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए त्वरित सेवा प्रदाय सुनिश्चित किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

- Advertisement -ishan

शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए मौके पर ही समाधान के प्रयास किए गए। उपखण्ड प्रशासन कुचामन सिटी द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं का सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर रामेश्वर गढ़वाल (तहसीलदार), अजीत सिंह (विकास अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

कुचामन सिटी: हादसा हुआ तो नहीं बचेगी जान, कोचिंग में सुरक्षित नहीं हैं स्टूडेंट्स, बिना फायर सेफ्टी के चल रही संस्थाएं

कुचामन बाईपास पर 16 जून को हटेगा अतिक्रमण, लोगों की मांग- हाईवे की अन्य गंभीर समस्याओं पर भी दे प्रशासन ध्यान; आए दिन हो रही हैं मौतें

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!