कुचामन सिटी. राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित जनकल्याण शिविर अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सरगोठ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी कुचामन सिटी विश्वामित्र मीणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं एवं परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनका त्वरित निस्तारण किया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए त्वरित सेवा प्रदाय सुनिश्चित किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए मौके पर ही समाधान के प्रयास किए गए। उपखण्ड प्रशासन कुचामन सिटी द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं का सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर रामेश्वर गढ़वाल (तहसीलदार), अजीत सिंह (विकास अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।






