Thursday, June 25, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में श्रद्धा के साथ मनाई गई निर्जला एकादशी, महिलाओं ने रखा...

कुचामन में श्रद्धा के साथ मनाई गई निर्जला एकादशी, महिलाओं ने रखा अन्न और जल का त्याग कर उपवास

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी का पर्व गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शहर के विभिन्न भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी-नारायण मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

- विज्ञापन -image description
image description

बड़ी संख्या में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, पति की दीर्घायु, संतान के उज्ज्वल भविष्य और घर-परिवार में सुख-शांति की कामना की। वहीं पुरुष श्रद्धालुओं ने भी निर्जल व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना की।

- विज्ञापन -image description

धार्मिक मान्यता के अनुसार – निर्जला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन श्रद्धालु अन्न और जल का त्याग कर उपवास रखते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक किया गया यह व्रत वर्षभर की सभी 24 एकादशियों के व्रत के समान पुण्यफल प्रदान करता है। महाभारत के अनुसार महर्षि वेदव्यास के कहने पर भीमसेन ने इसी एक व्रत का पालन किया था, इसलिए इसे भीमसेनी एकादशी अथवा पांडव एकादशी भी कहा जाता है।

मंदिरों में दिनभर विष्णु सहस्रनाम का पाठ, भजन-कीर्तन, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु को तुलसी दल, पीले पुष्प, फल एवं प्रसाद अर्पित किए। कई महिलाओं ने एकादशी व्रत कथा का श्रवण कर दान-पुण्य किया तथा जरूरतमंदों को जल, फल, घड़े, छाते और अन्य उपयोगी सामग्री का दान दिया।

- Advertisement -ishan

शाम को मंदिरों में विशेष आरती के साथ धार्मिक आयोजनों का समापन हुआ और पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कुचामन के नए एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी ने संभाला पदभार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!