Thursday, May 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेहरू...

कुचामन सिटी: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेहरू बाल उद्यान में आयोजित हुई सभा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय नेहरू बाल उद्यान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने स्वर्गीय राजीव गांधी को एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाला महान पुरुष बताया। उनके स्वर्णिम कार्यकाल में ही भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा अर्जित की थी। उसी की बदौलत आज हमारा देश भारत निरंतर विकास की ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

- विज्ञापन -image description

महिला सशक्तिकरण और युवा अधिकारों के पक्षधर थे राजीव गांधी :-

नगर अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत ने कहा कि अगर महिला सशक्तिकरण की सही मायने में बात की जाए तो स्वर्गीय राजीव गांधी ही महिला सशक्तिकरण के सच्चे पैरोकार थे। उन्होंने ग्रामीण राज एवं नगर निकायों में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान किया था। देश के युवाओं के प्रति उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति थी तथा युवाओं को भी राजनीति में अपनी पहचान बनाने के उद्देश्य से ही अपने कार्यकाल में 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया।

ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान ने स्वर्गीय राजीव गांधी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक बताया। उन्होंने सदा विकसित भारत बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया। सामाजिक समरसता एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसी विभूति को हम समस्त कांग्रेसजन शत-शत प्रणाम करते हैं।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत, ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया, नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला, नगर परिषद के निवर्तमान पार्षद जवानाराम मोहनपुरिया, फारूक टांक, इकराम भाटी, पार्षद प्रतिनिधि शंकर मोहनपुरिया, मोहम्मद नासिर, ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सेन, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलकांत डोडवाडिया, विश्व जाट महासभा से परसराम बुगालिया, वरिष्ठ कांग्रेसी बनाराम चौधरी अधिवक्ता, दुर्गाराम चौधरी, शरीफ राव, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, युवा कांग्रेसी गजेंद्र कासोटिया, भागुराम बुगालिया, इमरान लीलगर, माजिद कुरैशी, लक्ष्मण बुगालिया, शैतान सिंह रूपपुरा, बिरमाराम बागड़वा, अजीत सिंह फौजी चितावा सहित उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कुचामन सिटी: भाजपा नेता सिखवाल और कुमावत ने कांग्रेस नेताओं को लपेटा, बोले – मुंह छुपाकर घूम रहा हाईब्रिड सभापति, पापों की सजा भुगतनी पड़ेगी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!