Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में कल जैन समाज निकालेगा मौन रैली, साध्वियों की मौत...

कुचामन सिटी में कल जैन समाज निकालेगा मौन रैली, साध्वियों की मौत के विरोध में सौंपा जाएगा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में 20 मई को रीवा में हुई दो जैन साध्वियों की मौत के विरोध में (सोमवार) 25 मई 2026 को मौन रैली एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा।

- विज्ञापन -image description

रैली के माध्यम से दोषियों को कठोर दंड देने एवं संतों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाने की मांग उठाई जाएगी।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – 20 मई की दोपहर तीन साध्वियां नियम और परंपरा के अनुसार सड़क के किनारे-किनारे पैदल चल रही थीं। तभी अचानक आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में पूज्य श्रुतमति माताजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उपशममति माताजी ने संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आर्यिका माताजी का अस्पताल में इलाज जारी है।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रातः 9:30 बजे अजमेरी-नागौरी मंदिर से नई नसियां जी तक मौन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद नई नसियां जी से वाहनों द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

- Advertisement -ishan

समाज ने सभी महानुभावों, महिलाओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के लिए पुरुषों से सफेद परिधान तथा महिलाओं से केसरिया परिधान धारण कर बांह पर काली पट्टी लगाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही सभी से अपने वाहन कपड़ा मार्केट में पार्क कर पहले मौन रैली में शामिल होने की अपील की गई है।

कुचामन सिटी में भाजपा-कांग्रेस टकराव के बीच AEN-JEN एपीओ, नगर परिषद में अब तक पांच अधिकारियों पर कार्रवाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments