Thursday, May 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भाजपा नेता सिखवाल और कुमावत ने कांग्रेस नेताओं को लपेटा,...

कुचामन सिटी: भाजपा नेता सिखवाल और कुमावत ने कांग्रेस नेताओं को लपेटा, बोले – मुंह छुपाकर घूम रहा हाईब्रिड सभापति, पापों की सजा भुगतनी पड़ेगी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन नगर परिषद के निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल एवं भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने प्रेस बयान जारी करते हुए विपक्षी कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला किया है। साथ ही झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

- विज्ञापन -image description
image description

कम्पनी का काम जनता के पैसे से करवा रही कुचामन नगर परिषद, कांग्रेस ने की सड़क निर्माण कार्यों की जाँच की मांग

- विज्ञापन -image description

सिखवाल ने कहा कि अपनी तय हार और काले कारनामों से ध्यान भटकाने के लिए निलंबित कांग्रेसी नेता रोज नया शिगूफा छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब कुचामन में “हाईब्रिड” सभापति और उपसभापति का राज था। तब टेंडरों में केवल कांग्रेसी वार्डों को रेवड़ियों की तरह मलाई बांटी जाती थी और आम जनता के अभावग्रस्त वार्डों को अछूता छोड़ दिया जाता था। आज जब बिना किसी भेदभाव और बिना किसी पक्षपात के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं, तो कांग्रेसी नेताओं की आंखों में यह विकास चुभ रहा है।

- Advertisement -ishan

पापों की सजा भुगतने के लिए तैयार रहे निलंबित सभापति – उपसभापति

सिखवाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “दूसरों पर कीचड़ उछालने वाले निलंबित सभापति और उपसभापति यह न भूलें कि उनका खुद का पूरा कार्यकाल इतने काले कारनामों और आकंठ भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है कि सरकार को उन्हें पद से सस्पेंड (निलंबित) करना पड़ा। वे आज न्यायिक जांच के घेरे में हैं और बहुत जल्द अपने पापों की सजा भुगतेंगे।”

उन्होंने कहा आज हालत यह है कि निलंबित सभापति खुद अपनी पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों से मुंह छुपाकर भाग रहा है। पूरी स्थानीय कांग्रेस गुटबाजी और धड़ेबाजी की वजह से बिखर चुकी है।अपनी डूबती राजनीतिक नैया और कर्मों पर पर्दा डालने के लिए उपसभापति रोज अखबारों में झूठे प्रेस नोट जारी कर सुर्खियों में बने रहने का नाकाम हथकंडा अपना रहे हैं।

भाजपा शासन में ₹1 का भी कोई भ्रष्टाचार नहीं : सिखवाल

उनका कहना है कि कुचामन नगर परिषद में ₹1 का भी कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। बल्कि एक-एक पाई का काम पूरी पारदर्शिता, कड़े सरकारी नियमों और सीधे जनता के कल्याण के लिए किया गया है।

उन्होंने बताया कि निवर्तमान स्थानीय पार्षदगण अम्बिका सोनी एवं मधु अग्रवाल द्वारा नगर परिषद कुचामन सिटी द्वारा लिए जा रहे सीमेन्ट सड़क कार्य का स्वागत करते हुए सराहनीय कदम बताया गया। बस स्टैण्ड पर करवाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को ऐतिहासिक बताते हुए स्थानीय व्यापारी कमल राजौरिया, दीपक डालूका, अंकित सारड़ा एवं अन्य आमजन द्वारा भी नगर परिषद एवं मंत्री विजय सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

सिखवाल ने कहा कि पिछले बोर्ड के समय जो कुचामन विकास के लिए तरस रहा था, आज राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के कुशल मार्गदर्शन और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण वहां चहुंमुखी विकास हो रहा है।

नगर परिषद में जो भी विकास कार्य, सड़कों, नालियों की मरम्मत या जीर्णोद्धार के काम स्वीकृत हुए हैं। वे सभी पूरी कानूनी प्रक्रिया और तकनीकी मापदंडों को पूरा करके ही किए गए हैं। स्थानीय व्यापारी मुरली सनेही एवं लादूराम कुमावत द्वारा सीमेन्ट सड़क कार्य को अच्छा एवं गुणवत्तापूर्ण बताया गया।

पहली बार हर वार्ड के धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए बड़ी राशि जारी, विपक्ष का “वोट बैंक” खिसका 

भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने बताया कि रूडिप एवं एलएण्डटी द्वारा केवल पेचवर्क करवाया गया था, जिसके पश्चात सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गये। आमजन एवं वाहन चालकों की सुविधा हेतु उक्त स्थान पर सड़क निर्माण करवाना आवश्यक था। विपक्षी दल बिना जानकारी भाजपा एवं नगर परिषद पर लांछन लगा रहा है, जो शोभनीय नहीं है।

थोड़ी शर्म बची है तो माफी मांगें :- 

निवर्तमान सभापति ने अंत में कहा कि जनता कांग्रेस के इन भ्रामक प्रचारों को अच्छी तरह समझ चुकी है। इन निलंबित नेताओं को अगर थोड़ी भी शर्म बची है, तो जनता के बीच जाकर हाथ जोड़कर अपने गुनाहों की माफी मांगें। विपक्ष चाहे जितना एड़ी-चोटी का जोर लगा ले, विकास का यह पहिया रुकने वाला नहीं है।

कुचामन में जारी गैंगस्टर गतिविधियों के बीच ATS के ज्ञानचंद्र यादव को मिली जिले की कमान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!