कुचामन सिटी. पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे समाजसेवा एवं अभिरुचि शिविर के 11वें दिन विद्यार्थियों ने राजकीय जिला चिकित्सालय का दौरा कर मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ को एक क्विंटल (100 किलो) केले वितरित किए।


यह फल वितरण नारायणपुरा स्कूल की पूर्व व्याख्याता प्रेमलता चौधरी के सहयोग से किया गया। साथ ही विद्यालय के 80 छात्र-छात्राओं को भी फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम नर्सिंग अधीक्षक राधेश्याम कांसोटिया के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान पीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ढाका ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना करते हुए नशे एवं अंधविश्वास से दूर रहने तथा बीमारी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की बात कही।
विद्यार्थियों ने महिला, पुरुष, सर्जरी, नेत्र एवं ट्रॉमा सेंटर सहित करीब 10 वार्डों में जाकर फल वितरित किए। मरीजों एवं उनके परिजनों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।

शिविर प्रभारी डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने बताया कि 15 दिवसीय शिविर के तहत विद्यार्थियों में सेवा एवं परमार्थ की भावना विकसित करने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। शिविर के दौरान पेड़-पौधों को पानी पिलाने, जल वितरण, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी एवं जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर दयाराम कलावत, लालाराम रणवा, कमल राज सिंह बेड़ा, रामस्वरूप जाट सहित अस्पताल स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
कुचामन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बढ़ते पेट्रोल-डीजल रेट और नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा






