Sunday, May 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जवाहर विद्यालय में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारंभ

कुचामन सिटी: जवाहर विद्यालय में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के निर्देशानुसार पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का आज उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रकाश चंद टेलर रहे।

- विज्ञापन -image description

मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र टेलर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में समाज सेवा एवं संस्कारों का विशेष महत्व है। ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में जरूरतमंदों की सेवा, पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि दया, परोपकार एवं सहयोग जैसे गुण समाज सेवा गतिविधियों से ही विकसित होते हैं।

इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ. भंवर लाल गुगड़ ने विद्यार्थियों को शिविर के उद्देश्यों तथा आगामी 15 दिनों में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।

- Advertisement -ishan

शिविर का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में वर्षाकाल के समय किचन गार्डन तैयार करने हेतु निर्धारित स्थान की मिट्टी तैयार करने का कार्य किया।

अभिरुचि शिविर में योग, संगणक एवं कला प्रशिक्षण

विद्यालय में चल रहे अभिरुचि शिविर के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को योग, संगणक शिक्षा एवं कला प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दयाराम कलावत के निर्देशन में आयोजित अभिरुचि शिविर में योग सत्र में योग गुरु सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया। वहीं मयंक शर्मा द्वारा संगणक कक्षाएं संचालित की गईं तथा हेमंत चौहान के निर्देशन में चित्रकला गतिविधियां आयोजित हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समाज सेवा शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी की। सह प्रभारी रामस्वरूप जाट ने आगामी दिनों की गतिविधियों की रूपरेखा विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत की। विद्यालय परिसर पूरे दिन सेवा, अनुशासन एवं उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा।

डीडवाना-कुचामन: सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!