Tuesday, May 12, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन भाजपा कार्यालय में ग्राम रथ अभियान को लेकर सांसद सी.पी. जोशी...

कुचामन भाजपा कार्यालय में ग्राम रथ अभियान को लेकर सांसद सी.पी. जोशी का स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी के ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा कार्यालय, कुचामन शहर में भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सी.पी. जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में भाजपा नागौर देहात जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, नगर परिषद कुचामन सिटी के निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा नागौर देहात जिला अध्यक्ष राजाराम प्रजापत मंचासीन रहे।

इस दौरान भाजपा कुचामन शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने सी.पी. जोशी का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी से स्वागत कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम का संचालन श्रीनाथमल शर्मा ने किया, जबकि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल एवं मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर ने संभाली।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र कुमावत, श्याम सुंदर मंत्री, हेमंत पारीक, रक्षेंद्र ओझा, राजश्री खांडल, नरेंद्र जयपाल, श्याम चंदेलिया, गौतम चंदेलिया, मनोहर चावला, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर कुमावत, पार्षद अयूब शेख, कमल पारीक, संदीप जैन, गिरधारी कुमावत, अनिल जैन, गिरधारी चौहान, रवि मुरावतिया, अविनाश राजोरिया, महेश खोकरिया और राजेंद्र मेघवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सुनीता माहेश्वरी ने संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर तक भाजपा को सशक्त बनाने पर जोर दिया। वहीं सी.पी. जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की कार्यशैली तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

कुचामन सिटी: जवाहर विद्यालय में सफलता के सूत्र एवं संस्कार विषय पर प्रेरक व्याख्यान का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!