Homeनावां शहरनावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में समर कैंप का दूसरा दिन: बच्चों...

नावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में समर कैंप का दूसरा दिन: बच्चों ने खेल गतिविधियों के साथ परिंडा लगाओ अभियान में लिया भाग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां मीठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी CBSE स्कूल में आयोजित समर कैंप का दूसरा दिन बच्चों द्वारा बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description

समर कैंप में आयोजित विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से “परिंडा लगाओ” गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों ने पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाकर पर्यावरण एवं जीव संरक्षण का संदेश दिया।

- Advertisement -ishan

आज आयोजित गतिविधियों में टेबल टेनिस, कैरम, डांस, म्यूजिक एवं कंप्यूटर क्लासेस प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने “वक्त बदल देंगे” एवं “केसरी के लाल” गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट क्लास में बच्चों को तबला एवं हारमोनियम पर हनुमान चालीसा का अभ्यास करवाया गया।

केमिस्ट्री लैब में विद्यार्थियों को रोचक केमिस्ट्री एक्सपेरिमेंट्स समझाए गए। वहीं कंप्यूटर लैब में वर्डपैड की बेसिक जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को योगा भी कराया गया।

स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर लक्की गौड़ ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है।

समर कैंप में कंप्यूटर क्लासेस मनोज सर द्वारा, केमिस्ट्री एक्सपेरिमेंट्स अक्षय राज सर द्वारा, फ्रेंच क्लासेस दिनेश सर द्वारा तथा डांस एक्टिविटीज दीपिका मैम, बबीता मैम, हेमकवर मैम, मोनिका मैम एवं प्रतिभा मैम द्वारा करवाई गईं।

सभी फिजिकल एक्टिविटीज अक्षय कुमार सर द्वारा संचालित की गईं। इसके अतिरिक्त रणवीर सर, सूर्यप्रकाश सर, हरीश सर एवं प्रवीण सर के निर्देशन में भी बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

समर कैंप के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा तथा सभी विद्यार्थियों ने गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

कुचामन भाजपा कार्यालय में ग्राम रथ अभियान को लेकर सांसद सी.पी. जोशी का स्वागत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments