डीडवाना-कुचामन: राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।


बैठक में भूमि क्षतिपूर्ति, जर्जर स्कूलों का सर्वे, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियां, भूमि आवंटन, सीमाज्ञान, अतिक्रमण, रास्तों के प्रकरण एवं राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में 10 वर्ष से अधिक के लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने, रास्तों के प्रकरणों पर कार्रवाई करने, सीमाज्ञान एवं भूमि रूपांतरण के प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सहायता एवं फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा कर लंबित परिवादों को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण के प्रकरणों पर कार्रवाई करने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का समयबद्ध निस्तारण करने, राजस्व न्यायालय के नोटिस की तामिल कराने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।






