Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सफाई श्रमिक संघ ने नगर परिषद प्रशासन को सौंपा मांग-पत्र,...

कुचामन सिटी: सफाई श्रमिक संघ ने नगर परिषद प्रशासन को सौंपा मांग-पत्र, विभिन्न मांगों को लेकर जताई नाराजगी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सफाई श्रमिक संघ द्वारा नगर परिषद प्रशासन को विभिन्न मांगों को लेकर मांग-पत्र सौंपा गया।

- विज्ञापन -image description

संघ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समय पर वेतन भुगतान नहीं होने पर सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

- विज्ञापन -image description

मांग-पत्र में कर्मचारियों ने प्रत्येक माह की 01 से 02 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, वेतन मिलने के बाद जोन वाइज सैलेरी रसीद उपलब्ध करवाने तथा वर्ष 2018 में नियुक्त सफाई कर्मचारियों का एरियर भुगतान करने की मांग रखी। इसके अलावा नियमानुसार एल-1 कर्मचारियों को एल-2 में कियान्वित करने की मांग भी उठाई गई।

संघ ने वर्तमान में कुचामन नगर परिषद बनने के बाद कर्मचारियों को नगर परिषद के अनुरूप सभी लाभ देने, सभी सफाई कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनवाने तथा उनमें एम्पलॉय कोड अंकित करने की मांग की। साथ ही सैलेरी रसीद में भी कर्मचारी कोड दर्शाने की बात कही गई।

- Advertisement -ishan

मांग-पत्र में यूनियन के लिए अलग कक्ष उपलब्ध करवाने की मांग भी शामिल रही। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी मांग-पत्र प्रस्तुत किया गया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

कुचामन सिटी: संतों की सुरक्षा को लेकर जैन समाज का मौन जुलूस, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments