Wednesday, May 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मातृ दिवस पर माताओं का सम्मान, सेवा व संस्कारों को...

कुचामन सिटी: मातृ दिवस पर माताओं का सम्मान, सेवा व संस्कारों को किया नमन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. मातृ दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं वीरा धरा के संयुक्त तत्वावधान में “मां तुझे प्रणाम” कार्यक्रम के तहत जन्मदायिनी माताओं के सम्मान में भावपूर्ण समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम संस्था के मूल मंत्र “सबकी सेवा, सबको प्यार, जीवो और जीने दो” को समर्पित रहा।

- विज्ञापन -image description

समारोह में 87 वर्षीय माँ कमला देवी, 81 वर्षीय माँ कमला देवी एवं 73 वर्षीय माँ वीर कोर बिडसर का तिलक, माला, साफा एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने माताओं के त्याग, संस्कार एवं सेवा भाव को नमन किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि माँ कमला के सानिध्य में कुचामन का 55 सदस्यों वाला संयुक्त परिवार आज भी प्रेम, एकता एवं संस्कारों के साथ निवास कर रहा है। उनके सभी 11 पुत्र-पुत्रियाँ व्यवसाय, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सेवाएँ दे रहे हैं।

- Advertisement -ishan

वहीं दूसरी माँ कमला देवी ने साधारण परिवार में रहते हुए अपनी पाँचों संतानों को शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विजयकोर पत्नी नंदकिशोर बिडसर

माँ वीर कोर बिडसर ने अध्यापक एवं प्रधानाचार्य के रूप में ग्रामीण क्षेत्र में महिला एवं बाल शिक्षा को बढ़ावा देने का उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने शिक्षा को समाज एवं देश के विकास का आधार बताते हुए अपने बच्चों को भी जिम्मेदारीपूर्वक राजकीय सेवा करने के संस्कार दिए।

शांति देवी माताश्री दिनेश लाडना

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वीरा की अध्यक्षा वीरा सरोज पाटनी, वीरा सचिव शारदा वर्मा, वीरा कविता अग्रवाल, वीरा सुनीता गगवाल, वीरा कल्पना, वीरा मनीषा पहाड़िया, वीरा राखी बड़जात्या, वीरा सीता, वीर अशोक गगवाल (अध्यक्ष), वीर रामावतार गोयल, वीर सचिव अजीत पहाड़िया, वीर कैलाशचंद पांड्या, वीर सुरेश जैन, वीरा बबीता, वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगड़िया, वीर दिनेश लाडना, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर रतनलाल मेघवाल एवं वीर सोहनलाल वर्मा सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

कुचामन सिटी: राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,332 प्रकरणों का निस्तारण, करीब 2 करोड़ 67 लाख के अवार्ड पारित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!