कुचामन सिटी स्थित माहेश्वरी भवन में शनिवार को आत्रेय आयुर्वेदिक हॉस्पीटल चाचियावास एवं घनश्याम नवहाल के सौजन्य से निःशुल्क पंचकर्म परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में पुरानी एवं जटिल बीमारियों से पीड़ित लोगों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. शर्मा (पूर्व चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक विभाग राजस्थान) एवं डॉ. खैरुन खान ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए।
शिविर में 25 मरीजों ने निःशुल्क परामर्श का लाभ लिया तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं पंचकर्म उपचार पद्धति की जानकारी प्राप्त की।

शिविर के दौरान गिरिराज खरीट, बालकिशन जोशी, मनोज जोशी, सुरेश गौड़, रामगोपाल, विजय पारीक एवं विमल पारीक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






