कुचामन सिटी. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (AIOCD) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 20 मई 2026 को देशभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी।


अवैध ई-फार्मेसी और दवा संबंधी अधिसूचनाओं के विरोध में यह एक दिवसीय बंद बुलाया गया है।

कुचामन केमिस्ट सोसाइटी ने भी इस बंद को समर्थन देते हुए कुचामन सिटी की सभी मेडिकल स्टोर 20 मई को पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया है।
सोसाइटी के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह रसाल ने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार के कारण मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। एंटीबायोटिक दवाओं का दुरुपयोग हो रहा है तथा बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाइयां बेची जा रही हैं, जिससे नकली दवाओं का खतरा बढ़ गया है।

कुचामन केमिस्ट सोसाइटी परिवार ने आमजन से अपील की है कि वे 20 मई से पूर्व ही आवश्यक दवाओं की व्यवस्था कर लें, ताकि बंद के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है।
सोसाइटी के सचिव नरेश जैन ने कहा कि सरकार अवैध ई-फार्मेसी पर तुरंत रोक लगाए और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे। जब तक सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक केमिस्टों का यह विरोध जारी रहेगा।
कुचामन में अलग ही खेल! एक पाइप बिछा रहा दूसरा उसे तोड़ रहा, फिर मरम्मत के नाम पर उड़ाया जा रहा पैसा






