Wednesday, May 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन जिला चिकित्सालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे कलक्टर अवधेश मीणा

कुचामन जिला चिकित्सालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे कलक्टर अवधेश मीणा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने बुधवार को निर्माणाधीन कुचामन जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

कलक्टर ने करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा भवन के नक्शों और विभिन्न निर्माण गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

- विज्ञापन -image description

निरीक्षण के दौरान एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार कैलाश इनानिया, सीएमएचओ नरेन्द्र सिंह, पीएमओ प्रहलाद बाजिया तथा कॉन्ट्रेक्टर कंपनी के प्रतिनिधि महेश रामचंद्रका मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कलक्टर को अस्पताल भवन के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों, निर्माण की गुणवत्ता और आगामी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

- Advertisement -ishan

जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त सामग्री से तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर कार्य की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश भी दिए।

कलक्टर ने अस्पताल परिसर में जल्द ही एमसीएच विंग (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग) का निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को अस्पताल के लिए पानी और बिजली के स्थायी कनेक्शन शीघ्र करवाने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान कॉन्ट्रेक्टर कंपनी के प्रतिनिधि महेश रामचंद्रका ने जिला कलक्टर को आश्वस्त किया कि जल्द ही निर्माण कार्य में अतिरिक्त कार्मिक लगाए जाएंगे तथा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

कुचामन सिटी में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का विस्तार, पदाधिकारियों का सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!