Saturday, May 9, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: नकली हस्ताक्षर और मोहर लगाकर बनाया फर्जी पट्टा, मारोठ थाने में...

नावां: नकली हस्ताक्षर और मोहर लगाकर बनाया फर्जी पट्टा, मारोठ थाने में FIR दर्ज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. ग्राम पंचायत बरजन में फर्जी पट्टा जारी करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस थाना मारोठ में एफआईआर दर्ज की गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

ग्राम विकास अधिकारी नोरतमल मीणा द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम पंचायत रिकॉर्ड की जांच के दौरान पट्टा संख्या 20 एवं बुक नंबर 10 से संबंधित दस्तावेज संदिग्ध पाए गए।

- विज्ञापन -image description

रिपोर्ट के अनुसार –  यह पट्टा देवकरण पुत्र हनुमानराम गुर्जर निवासी विजयनगर के नाम पर कथित रूप से फर्जी तरीके से तैयार किया गया। दस्तावेज में 20 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा प्रस्ताव संख्या 02 के आधार पर नवीनीकरण दर्शाया गया है, जबकि ग्राम पंचायत बरजन के आधिकारिक कार्यवाही रजिस्टर एवं डिस्पैच रजिस्टर में इस संबंध में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला।

ग्राम विकास अधिकारी ने आरोप लगाया कि पट्टे पर लगे हस्ताक्षर एवं मोहर भी संदिग्ध और कूटरचित प्रतीत हो रहे हैं। मामले को राजकीय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और अवैध पट्टा तैयार करने से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

- Advertisement -ishan

पुलिस थाना मारोठ में प्रस्तुत परिवाद के आधार पर बीएनएस 2023 की धारा 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण को सौंपी गई है।

नावां: घर वाले गए थे अस्पताल, पीछे से चोर साफ कर गए 30 तोला सोना, 1 किलो चांदी और लाखों की नकदी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!