Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी से बड़ी खबर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को दिखाए काले...

कुचामन सिटी से बड़ी खबर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को दिखाए काले झंडे, 9 आरएलपी कार्यकर्ता हिरासत में

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कुचामन सिटी आगमन के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया तथा 9 आरएलपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार –  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए कुचामन सिटी पहुंचे थे। उनके आगमन के दौरान आरएलपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर टिप्पणी करते हुए उन्हें “मूर्खाधिराज” कहा था तथा राज्य मंत्रिमंडल को “मूर्खों का मंत्रिमंडल” बताया था। इसके बाद भाजपा नेताओं की ओर से भी लगातार बयान सामने आए।

- Advertisement -ishan

इसी क्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा था कि हनुमान बेनीवाल शायद नशे की हालत में ऐसे बयान देते हैं। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था कि ऐसे व्यक्तियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। इन बयानों के बाद भाजपा सरकार के कई मंत्रियों और नेताओं ने भी हनुमान बेनीवाल के खिलाफ बयान जारी किए थे।

इन्हीं घटनाक्रमों के विरोध में आरएलपी कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के कुचामन दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “मदन राठौड़ मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए 9 आरएलपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कुचामन सिटी: बालाजी बाजार की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, अतिक्रमण में अधिकारी भी कर रहे पूरा सहयोग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments