Tuesday, May 26, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट के दो छात्रों का विदेश के पांच सितारा...

कुचामन सिटी: ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट के दो छात्रों का विदेश के पांच सितारा होटलों में चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. टैगोर एज्युकेशन ग्रुप द्वारा टैगोर कोचिंग सेंटर, जूसरी रोड कैम्पस में संचालित दि ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों का विदेश के पांच सितारा होटलों में चयन होने पर संस्थान में खुशी का माहौल है।

- विज्ञापन -image description
image description

संस्था के निदेशक सागर चौधरी ने बताया कि संस्थान के छात्र किशोर कुमार जाट पुत्र मानाराम का चयन लंदन (इंग्लैंड) के एक पांच सितारा होटल में सालाना 24 लाख रुपए के पैकेज पर हुआ है। किशोर जसराना गांव के निवासी हैं। वहीं दूसरे छात्र मनीष कुल्डिया पुत्र बन्ना राम का चयन आबू धाबी के लक्जरी पांच सितारा होटल “सेंट रेजिस” में सालाना 6 लाख रुपए के पैकेज पर हुआ है। मनीष बुड़सू गांव के रहने वाले हैं।

- विज्ञापन -image description

दोनों छात्रों ने होटल मैनेजमेंट का एक वर्षीय कोर्स करने के बाद भारत में करीब 2 से 3 वर्ष तक कार्य अनुभव प्राप्त किया। इसके बाद उन्हें विदेश के प्रतिष्ठित होटल ग्रुप में नौकरी का अवसर मिला।

440 से अधिक विद्यार्थियों को दिला चुकी है विदेशों में रोजगार :-

इस अवसर पर निदेशक सागर चौधरी ने कहा कि दोनों छात्र मेहनती एवं लगनशील हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण उन्हें इतने अच्छे होटल ग्रुप में चयनित होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट युवाओं को बेहतर रोजगार के साथ विदेशों में कार्य करने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि संस्था अब तक 440 से अधिक छात्र-छात्राओं को 15 से अधिक देशों में रोजगार उपलब्ध करवा चुकी है। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उनके जीवन स्तर और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।

दोनों छात्रों का संस्थान में माला पहनाकर एवं मुँह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य प्रमोद खंडेलवाल, सोहन लाल, पुष्पेन्द्र सिंह, रामनारायण डागर, कृष्ण कुमार, सुखराम, नरेंद्र सिंह, राकेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

कुचामन सिटी में गुरुवार को अदा की जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज़

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!